Ad Code

चौसा-मोहनिया हाईवे हादसे में मृतकों की संख्या हुई सात , गांवों में मचा हाहाकार; शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम



बक्सर । चौसा-मोहनिया हाईवे पर सोनपा के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शव जैसे ही उनके गांव पहुंचे, पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। किसी ने अपना बेटा खोया तो किसी ने अपना भाई और परिवार का सहारा। इस हृदयविदारक घटना से कई परिवारों की खुशियां उजड़ गईं।



इस हादसे में उत्तर प्रदेश के ग्राम भतौरा निवासी चार युवकों की मौत हुई है। मृतकों में दीपक ठाकुर (18 वर्ष), पिता पप्पू ठाकुर, बादल ठाकुर (17 वर्ष), पिता संतोष ठाकुर, इरफान अली (17 वर्ष), पिता कलामुद्दीन और अरबाज अली (16 वर्ष), पिता शोभन अली शामिल हैं। इनमें दीपक ठाकुर सिमरी गांव के रहने वाले अपने मामा का भांजा था। उसकी मौत की खबर से ननिहाल में भी शोक की लहर दौड़ गई है।



वहीं, बिहार के उतरौली गांव निवासी 34 वर्षीय अरुण कुमार, पिता रामनिधि की भी इस हादसे में जान चली गई। इसके अलावा बाइक सवार सौरी गांव निवासी 22 वर्षीय शुभम राय, पिता अनिल राय और शिवम कुमार की भी मौत हो गई।

एक ही हादसे में सात लोगों की असमय मौत से मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है। घरों में चीख-पुकार मची है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu