Ad Code

डुमरांव ग्रिड में तकनीकी खराबी के बाद वैकल्पिक व्यवस्था से बक्सर में विद्युत आपूर्ति बहाल, ट्रांसमिशन कंपनी की तत्परता से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू करने की कवायद


पटना/बक्सर । ग्रिड उपकेंद्र (GSS) डुमरांव में स्थापित 80 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के बाद बक्सर जिले के कुछ क्षेत्रों में प्रभावित हुई विद्युत आपूर्ति को वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से बहाल किया जा रहा है। बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (BSPTCL) ने आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी तकनीकी टीमों को तत्काल मौके पर भेजकर आपूर्ति बहाली की कार्रवाई शुरू कर दी।




BSPTCL के प्रबंध निदेशक डॉ. नवल किशोर चौधरी (भा.प्र.से.) ने बताया कि ग्रिड उपकेंद्र में आई तकनीकी समस्या की पहचान कर तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था स्थापित कर बक्सर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल की जा रही है।

उन्होंने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ग्रिड उपकेंद्र डुमरांव (नया) से डुमरांव तक 132 केवी डबल सर्किट लाइन के माध्यम से 33 केवी पर लगभग 30 मेगावाट विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इसके अतिरिक्त डुमरांव (नया) ग्रिड उपकेंद्र के 33 केवी फीडर से करीब 15 मेगावाट अतिरिक्त बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है।




प्रबंध निदेशक ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना कंपनी की प्राथमिकता है। तकनीकी टीमों ने त्वरित निरीक्षण और आपसी समन्वय के माध्यम से समस्या की पहचान कर ली है। निर्माता कंपनी द्वारा तकनीकी मरम्मत के साथ आवश्यक टेस्टिंग का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसके समानांतर डुमरांव ग्रिड उपकेंद्र पर 80 एमवीए क्षमता के एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना की कार्रवाई भी की जा रही है। इससे भविष्य में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

BSPTCL के अधिकारियों के अनुसार स्थिति पूरी तरह स्थिर होते ही सामान्य रूटीन विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए कंपनी की टीमें लगातार निगरानी और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई हैं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu