Ad Code

राष्ट्रीय परशुराम परिषद की पहली जिला बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन, मल्लिकार्जुन राय बने राष्ट्रीय परशुराम परिषद के प्रदेश प्रवक्ता, समर्थकों ने दी बधाई


बक्सर । राष्ट्रीय परशुराम परिषद, जिला इकाई बक्सर की प्रथम जिला बैठक सोमवार को संगठन स्थापना दिवस एवं संगठन विस्तार को लेकर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री राहुल राय ने किया।






कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री नन्दकुमार तिवारी, प्रदेश मंत्री दुर्गावती चतुर्वेदी एवं प्रदेश प्रवक्ता मल्लिकार्जुन राय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पृथ्वीनाथ ओझा, गोपाल पांडेय, प्रेम मिश्रा, प्रकाश पाण्डेय एवं अभिषेक ओझा ने शिरकत की।

अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ ने कहा कि सनातन धर्म विशाल बरगद के वृक्ष के समान है और ब्राह्मण समाज इसकी जड़ों के समान है। समाज की एकजुटता और मजबूती को उन्होंने सनातन धर्म एवं राष्ट्रहित से जुड़ा विषय बताया।

मुख्य अतिथि नन्दकुमार तिवारी ने संगठन एवं समाज के हित में सदैव तत्पर, एकजुट और जागरूक रहने का आह्वान किया। वहीं प्रदेश मंत्री दुर्गावती चतुर्वेदी एवं प्रदेश प्रवक्ता मल्लिकार्जुन राय ने भगवान परशुराम के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को शास्त्र शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा एवं अन्याय के प्रतिरोध के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और सामर्थ्य की भी आवश्यकता है।






बैठक के दौरान सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला से स्वागत और सम्मान किया गया। साथ ही जिला इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों के नाम एवं दायित्व की औपचारिक घोषणा की गई।

इस अवसर पर मल्लिकार्जुन राय को राष्ट्रीय परशुराम परिषद का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की उम्मीद जताई। बधाई देने वालों में गुड्डू राय (चौसा प्रमुख प्रतिनिधि),ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय उर्फ कल्लू राय, रामजी राय, धनंजय राय, सौरभ तिवारी, कमलेश मिश्रा सहित सैकड़ों समर्थक एवं अभिभावक शामिल रहे।

बैठक को गोपाल पांडेय एवं प्रेम मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री अभिषेक मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर संगठन, समाज एवं राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu