बक्सर । नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति रोड पर मंगलवार पूर्वाह्न करीब 10:45 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक पैदल यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।
सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मृतक ने लाल रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी।
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन व चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी मृतक की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments