Ad Code

सावन की प्रथम सोमवारी पर धूमधाम से मनाया गया आपरूपी कामनापूर्ण महादेव मंदिर का स्थापना दिवस , 24 घंटे अखंड हरिनाम कीर्तन व विशाल भंडारा आयोजित



बक्सर । जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत बड़का सिंहनपुरा गांव स्थित आपरूपी कामनापूर्ण महादेव मंदिर का स्थापना दिवस सावन की प्रथम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी तैयारियां पिछले एक माह से जोर-शोर से चल रही थीं।




आयोजन समिति के अध्यक्ष शेखर ओझा ने बताया कि रविवार को भव्य हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ, जो लगातार 24 घंटे तक चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के भजनों और हरिनाम संकीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। कीर्तन में मनोज सिंह, सोनू शुक्ला, पवन ओझा, छोटाली ओझा, बाला व्यास, धनजी दुबे, मुरली दुबे सहित उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

सोमवार को मंदिर के स्थापना दिवस पर विशेष पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मंदिर परिसर में शिवभक्ति का माहौल बना रहा।





आयोजनकर्ता ऋषिकेश ओझा (त्यागी) ने बताया कि पवित्र सावन माह के शुभ अवसर पर यह धार्मिक आयोजन पूरे विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के लोगों और आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम के सफल संचालन में आचार्य संजय ओझा, अध्यक्ष शेखर ओझा, मार्गदर्शक बुच्चन ओझा, चुनमुन ओझा, निर्देशक छोटाली ओझा, आनंद ओझा, प्रकाश ओझा, मनु ओझा, आदित्य ओझा, उदय ओझा, दीपक ओझा, अविनाश ठाकुर तथा गणेश वर्मा सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu