बक्सर । शहर के गोयल धर्मशाला स्थित पुलिस चौकी परिसर में सोमवार दोपहर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बक्सर की अहम बैठक जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ के नेतृत्व में हुई। बैठक का संचालन जिला सह संयोजक रोहित सिंह ने किया। इस दौरान जिला संयोजक के खिलाफ हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से रोष जताया।
बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ के खिलाफ साजिश के तहत कार्रवाई की गई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस कथित अन्याय के खिलाफ न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों ने जिला संयोजक के समर्थन में एकजुटता जताई।
इसी क्रम में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। सभी ने अपना इस्तीफा जिला संयोजक को सौंपते हुए कहा कि वे एक टीम के रूप में आगे भी एकजुट होकर काम करते रहेंगे।
बैठक में गोविंद, मझिल ओझा, हरेराम पांडेय, ज्ञानदीप पांडेय, सोनल तिवारी, तुलसी मल्लाह, रोहित सिंह, रिंकू पांडेय, जयप्रकाश कुमार, आशु राय, अमोद कुमार, पृथ्वीनाथ ओझा, पंकज कुमार, गोलू सिंह, सिद्धार्थ पांडेय, रामप्रवेश कुमार, हेमलता कुमार, रोहित यादव, मृगांक कुमार, त्रिलोकी सिंह, अंकित त्यागी, अरुण यादव, शिवम पांडेय, आकाश उपाध्याय, विकास सिंह समेत कुल 84 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा सौंपा।
पदाधिकारियों ने कहा कि जिला संयोजक के साथ हुई कार्रवाई के मामले में न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने आपसी एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments