Ad Code

जदयू के जिला महासचिव बने मुखिया प्रेमसागर कुँवर,समर्थकों में खुशी, 68 पदाधिकारियों की नई सूची जारी


बक्सर । जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला संगठन में विस्तार करते हुए 68 पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गई है। जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा की ओर से जारी सूची में सिमरी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेमसागर कुँवर को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रेमसागर कुँवर को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।





प्रेमसागर कुँवर लंबे समय से जदयू से जुड़कर संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों और नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी की गतिविधियों में लगातार भागीदारी निभाते रहे हैं। पंचायत स्तर पर भी उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।





जिला महासचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने कहा कि प्रेमसागर कुँवर के अनुभव और सक्रियता से जिले में जदयू संगठन को मजबूती मिलेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रेमसागर कुँवर ने जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा एवं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन को मजबूत करना और पार्टी की नीतियों व विचारों को आम लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के लिए कार्य करते रहेंगे।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu