बक्सर । बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में मंगलवार को महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन के तहत महाविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के निर्देश पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान सरकार के प्रस्तावित अधिनियम के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन में महाविद्यालय शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. रविप्रभात के नेतृत्व में सभी शिक्षक शामिल हुए। वहीं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की सचिव शांति कुमारी देवी के साथ महाविद्यालय के सभी कर्मचारी भी आंदोलन में मौजूद रहे।
शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 को लेकर अपनी आपत्तियां जताते हुए सरकार से इस पर पुनर्विचार करने की मांग की। आंदोलनकारियों ने कहा कि संघर्ष मोर्चा के निर्देशानुसार प्रस्तावित अधिनियम के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments