बक्सर । देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में अखिल भारतीय स्तर पर 141वीं रैंक (AIR 141) हासिल कर जिले और बिहार का नाम रोशन करने वाले हेरिटेज स्कूल, अर्जुनपुर के मेधावी छात्र आदित्य रंजन का विद्यालय परिवार की ओर से भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में गौरव और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
समारोह में विद्यालय के निदेशक डॉ. प्रदीप पाठक एवं प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक ने आदित्य रंजन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब पुत्र की शानदार सफलता के उपलक्ष्य में उनके पिता सुरेन्द्र महतो, जो स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं, को पुत्र की उपस्थिति में अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने पूरे समारोह को भावनात्मक बना दिया।
इसके बाद आदित्य रंजन को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य और एक सफल चिकित्सक बनने की दिशा में उठाए गए पहले ऐतिहासिक कदम के प्रतीक स्वरूप स्टेथोस्कोप, माँ सरस्वती की प्रतिमा तथा अन्य आकर्षक उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सुरेन्द्र महतो अपने पुत्र की असाधारण सफलता पर भाव-विभोर नजर आए। विद्यालय परिवार ने कहा कि आदित्य रंजन की उपलब्धि न केवल हेरिटेज स्कूल, बल्कि पूरे बक्सर जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments