बक्सर । बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में जनता दल (यूनाइटेड) कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल रहा। इसी क्रम में बक्सर में जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर स्वास्थ्य मंत्री का जन्मदिन मनाया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि निशांत कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर कार्य हो रहे हैं और उनके जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ता उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हैं।
कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश सचिव अशोक प्रजापति, नथुनी खरवार, बबलू शर्मा, मनोज सिंह, धीरज प्रजापति, संजय सिंह, सोहराब कुरैशी, नीरज पटेल, अफजल हुसैन सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments