Ad Code

मुख्यमंत्री से मिले भाजपा आईटी विभाग के जिला प्रमुख बिकेश पांडेय, जेपी सेनानियों, अतिक्रमण व जलजमाव समेत कई मुद्दे उठाए


पटना/बक्सर । शुक्रवार को राजधानी पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में भाजपा आईटी विभाग, बक्सर के जिला प्रमुख बिकेश पांडेय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर बक्सर जिले से जुड़े विभिन्न जनहित एवं विकासात्मक मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा।





मुलाकात के दौरान बिकेश पांडेय ने बक्सर जिले के जेपी सेनानियों एवं भूमिगत आंदोलनकारियों से जुड़े लंबित मामलों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 से गृह विभाग द्वारा सभी प्रखंडों की सूची जारी किए जाने के बावजूद संबंधित मामलों का निष्पादन अब तक लंबित है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस फाइल पर शीघ्र कार्रवाई कर पात्र लोगों को न्याय दिलाने का आग्रह किया।

इसके अलावा उन्होंने अपने ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के सिमरी बाजार, ब्रह्मपुर बाजार और एकौना गांव में अतिक्रमण एवं जलजमाव की गंभीर समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।





उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में अतिक्रमण और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को वर्षभर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

बिकेश पांडेय ने जिले के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री जनहित से जुड़े इन विषयों पर सकारात्मक पहल करेंगे, जिससे बक्सर जिले के लोगों को राहत मिलेगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu