Ad Code

बक्सर में बुधवार को उपलब्ध रहेंगे चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहन कुमार सिंह, प्रकाश यूरो क्लिनिक में होगा परामर्श


बक्सर । शहर के चरित्रवन कॉलेज गेट के समीप स्थित प्रकाश यूरो क्लिनिक में इस बुधवार भी बिहार के सुप्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ मरीजों का परामर्श देंगे। क्लिनिक प्रबंधन के अनुसार डॉ. सिंह प्रत्येक बुधवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पटना से बक्सर आकर मरीजों का उपचार करते हैं।



डॉ. मोहन कुमार सिंह त्वचा, बाल और स्कैल्प से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का इलाज करते हैं। लगातार पिंपल्स या मुहांसे, त्वचा में खुजली या एलर्जी, बाल झड़ना, स्कैल्प संबंधी परेशानी, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन तथा अन्य पुराने चर्म रोगों से पीड़ित मरीज इस शिविर में विशेषज्ञ परामर्श ले सकते हैं।




चर्म रोग विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ त्वचा के लिए नियमित सफाई, धूप में निकलने से पहले एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन का उपयोग, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और संतुलित आहार लेना जरूरी है। किसी भी प्रकार की त्वचा संबंधी समस्या होने पर स्वयं उपचार करने के बजाय विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लेना बेहतर होता है।

क्लिनिक प्रबंधन ने बताया कि परामर्श या अधिक जानकारी के लिए इच्छुक मरीज 6283182340 पर संपर्क कर सकते हैं। बुधवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मरीजों की जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu