Ad Code

बक्सर सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा फैसला,शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि अरविंद सिंह को दायित्व से हटाया, डीईओ को भेजा पत्र


बक्सर । लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह ने सोमवार को एक बड़ा फैसला किया है उन्होंने शिक्षा विभाग में अपने प्राधिकृत प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे अरविंद कुमार सिंह को उनके दायित्व से मुक्त कर दिया है। इस संबंध में सांसद ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), बक्सर को पत्र भेजकर आधिकारिक रूप से इसकी सूचना दी है।



सांसद की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 28 दिसंबर 2024 को कार्यालय पत्रांक BXR-138 के तहत अरविंद कुमार सिंह को शिक्षा विभाग से जुड़े जनहित के कार्यों, छात्र-छात्राओं, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की समस्याओं के समाधान तथा विभागीय कार्यों के पर्यवेक्षण और अनुश्रवण के लिए अधिकृत सहयोगी के रूप में नामित किया गया था।





पत्र के अनुसार, हाल के दिनों में अरविंद कुमार सिंह के क्रियाकलापों, गतिविधियों और संदिग्ध आचरण को लेकर कुछ नकारात्मक सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इन सूचनाओं के मद्देनजर सांसद ने उन्हें तत्काल प्रभाव से शिक्षा विभाग के प्राधिकृत सहयोगी एवं प्रतिनिधि के दायित्व से मुक्त कर दिया है।

सांसद ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि भविष्य में प्रतिनिधि के नाम पर किसी भी अविधिक या अनधिकृत कार्य में उनकी संलिप्तता की संभावना को समाप्त करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी से पत्र पर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu