बक्सर । जिले के सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ एवं माँ मुंडेश्वरी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मेजर पी.के. पांडेय के दिवंगत पिता स्व. केदारनाथ पांडेय के श्राद्धकर्म एवं ब्रह्मभोज का आयोजन शुक्रवार को शहर के बायपास रोड स्थित माँ मुंडेश्वरी हॉस्पिटल परिसर में श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियां और बड़ी संख्या में शुभचिंतक पहुंचे।
गौरतलब है कि स्व. केदारनाथ पांडेय का 13 जुलाई को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। शुक्रवार को आयोजित श्राद्धकर्म में उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में इंडियन एक्स सर्विस मेन मूवमेंट (IESM) के जिलाध्यक्ष हरेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष विद्यासागर चौबे, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर, प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ. दिलशाद आलम, रेडक्रॉस सचिव डॉ. श्रवण तिवारी, प्रकाश यूरो किडनी केयर सेंटर के मैनेजर प्रेम प्रकाश, समाजसेवी गिट्टू तिवारी सहित कई चिकित्सक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. केदारनाथ पांडेय के सादगीपूर्ण जीवन, सामाजिक मूल्यों और उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं डॉ. मेजर पी.के. पांडेय एवं उनके परिजनों से मिलकर सभी ने इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments