बक्सर । चीनी मिल स्थित साबित खिदमत फाउंडेशन एंड हॉस्पिटल में शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से फायर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को आग लगने की स्थिति में बचाव और सुरक्षा के आवश्यक उपायों की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
फायर सेफ्टी विशेषज्ञों ने अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के सही उपयोग का प्रदर्शन करते हुए बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय शांत रहकर सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से बचाव कार्य कैसे किया जाए। इस दौरान करीब 100 लोगों को अग्नि सुरक्षा के नियमों, आपातकालीन प्रबंधन और दुर्घटना से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को फायर सेफ्टी की जानकारी मिल सके और दुर्घटनाओं के दौरान नुकसान को कम किया जा सके।
इस अवसर पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के बिहार प्रदेश सचिव डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि आग से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए प्रत्येक नागरिक को अग्नि सुरक्षा के नियमों की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े।
कार्यक्रम में डॉ. दिलशाद आलम, शहनवाज़ मीना, रानू प्रसाद, आस्था, अंजलि, सूरजी, बृजेश जायसवाल, हसीना, शहनवाज़, सोनम, नासिर, राहुल सहित अस्पताल के चिकित्सक, कर्मचारी, मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments