बक्सर । जिले के विद्वान आचार्य बिमलेश ओझा जी महाराज ( Mo. no- 90068 46631 ) ने बताया कि इस वर्ष श्रावण मास का शुभारंभ अत्यंत शुभ संयोग में हो रहा है। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई (गुरुवार) से आयुष्मान योग में सावन मास का प्रारंभ होगा, जो 28 अगस्त (शुक्रवार) को समाप्त होगा। यह संयोग भगवान शिव की आराधना, व्रत, जप और अभिषेक के लिए विशेष फलदायी माना गया है।
आचार्य बिमलेश ओझा ने बताया कि श्रावण मास भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस पूरे महीने में शिवलिंग पर जल, गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित कर विधि-विधान से पूजा करने तथा सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु प्रतिदिन पूजा नहीं कर सकते, उन्हें श्रावण के प्रत्येक सोमवार का व्रत और शिव पूजा अवश्य करनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष सावन की प्रथम सोमवारी 3 अगस्त को होगी। इसके बाद 10 अगस्त, 17 अगस्त और 24 अगस्त को श्रावण सोमवार पड़ेंगे। इन दिनों भगवान शिव का रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र का जाप और शिव चालीसा का पाठ अत्यंत पुण्यदायी माना गया है।
आचार्य ने कहा कि श्रावण मास में श्रद्धा और भक्ति के साथ शिव आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने का आग्रह किया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments