बक्सर । जिले के कमरपुर स्थित श्री हनुमत धाम मंदिर में 27 से 29 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्री रामचरित मानस सेवा ट्रस्ट एवं समस्त प्रेमी गण युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और गुरु भक्तों में उत्साह का माहौल है।
श्री रामचरित मानस सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में परम पूज्य साकेतवासी श्री रामचरित दास जी महाराज (श्री महात्मा जी) के दिव्य विग्रह की वैदिक रीति-रिवाजों के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। आयोजन के दौरान गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री महात्मा जी के विग्रह का अनावरण एवं विशेष महापूजन भी होगा।
ट्रस्ट के मीडिया सहयोगी नीतीश सिंह ने बताया कि तीनों दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन, हवन, पाठ एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
महोत्सव के दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। ट्रस्ट की ओर से जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments