Ad Code

बक्सर में नहर से अज्ञात युवक का शव बरामद, धारदार हथियार से हत्या की आशंका


बक्सर । जिले के बासुदेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरांव नहर लाइन मार्ग पर कुलमनपुर गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।



सूचना पर बासुदेवा थानाध्यक्ष विकास चंद्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए पुराना सदर अस्पताल भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में शव पर धारदार हथियार से किए गए कई गहरे जख्म पाए गए हैं। इसके आधार पर पुलिस युवक की हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था तथा कई दिनों तक पानी में पड़े रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।




पुलिस का अनुमान है कि युवक की हत्या कहीं अन्य स्थान पर करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को नहर में फेंक दिया गया। थानाध्यक्ष विकास चंद्र ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के सभी थाना क्षेत्रों को सूचना भेजी गई है तथा गुमशुदगी के मामलों का मिलान कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu