बक्सर । जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना 17 जुलाई की है।
पीड़िता की मां ने बताया कि अरियांव के दो युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर डुमरांव ले आए थे। वहां दोनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने सख्त रुख अपनाया।
उन्होंने डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने अरियांव निवासी लालबाबु भांट के पुत्र मो. इरफान और कृपाशंकर गुप्ता के पुत्र सुमित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, एसआई प्रियंका कुमारी, अर्चना कुमारी, बबीता कुमारी, डीआईयू टीम और डुमरांव थाना पुलिस बल के जवान शामिल थे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments