Ad Code

बक्सर में 'साइबर मंगलवार' कार्यक्रम आयोजित, डीएम व एसपी ने विद्यार्थियों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक


बक्सर । बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को एमपी उच्च विद्यालय, बक्सर में "साइबर मंगलवार" जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से भाग लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी साहिला ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया एवं इंटरनेट का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि से सतर्क रहने की अपील की।




उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत, बैंकिंग अथवा ओटीपी संबंधी जानकारी साझा न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी का सामना करना पड़े तो इसकी सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या संबंधित पुलिस थाना को दें।

वहीं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों, ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों तथा साइबर अपराध होने की स्थिति में त्वरित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने की सलाह दी।






कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ दूसरों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu