Ad Code

बक्सर में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अम्बेडकर छात्रावास के छात्रों का मार्च, जमकर की नारेबाजी


बक्सर । शिक्षा व्यवस्था, कथित पेपर लीक और छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मंगलवार को बक्सर स्थित अंबेडकर कल्याण छात्रावास के छात्रों ने विरोध मार्च निकाला। छात्र नेता लक्ष्मण कुमार के नेतृत्व में निकले इस मार्च में छात्रावास के बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए।



मार्च अंबेडकर चौक से शुरू होकर ज्योति चौक होते हुए पुलिस चौकी तक पहुंचा। इस दौरान छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने "शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो", "राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग करो", "नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को रद्द करो" तथा "पेपर लीक से छात्रों की आत्महत्या की जवाबदेही तय करो" जैसे नारे लगाए। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने "मोदी सरकार शर्म करो", "आंदोलनकारी छात्र-युवाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाओ" और "बेहतर भविष्य के लिए छात्र-युवाओं का संघर्ष जिंदाबाद" के भी नारे लगाए।





छात्र नेता लक्ष्मण कुमार ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों और शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

मार्च में धनु कुमार, मिथुन कुमार, दीपक कुमार, परमजीत कुमार समेत अंबेडकर कल्याण छात्रावास के अनेक छात्र उपस्थित रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu