Ad Code

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से समाजसेवी राम कुमार उपाध्याय की मौत, जिले में शोक की लहर


बक्सर । जिले के प्रख्यात समाजसेवी राम कुमार उपाध्याय (65 वर्ष) का गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से निधन हो गया। इस घटना से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में लोग उनके आवास व अस्पताल पहुंच गए।




प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान राम कुमार उपाध्याय अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ में लोहे का छाता था। अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल उन्हें डुमरांव अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया। अस्पताल परिसर में परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध नजर आया।




राम कुमार उपाध्याय लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे। ग्रामीणों के अनुसार वे हर वर्ग के लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे। गांव के विकास, जरूरतमंदों की सहायता तथा सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण क्षेत्र में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था। उनके व्यवहार और सरल स्वभाव ने उन्हें समाज के हर वर्ग का प्रिय बना दिया था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके निधन से गांव ने अपना एक सच्चा समाजसेवी, मार्गदर्शक और शुभचिंतक खो दिया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिवंगत राम कुमार उपाध्याय के निधन से पूरे बक्सर जिले में शोक का माहौल है। लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu