Ad Code

आपरूपी कामनापूर्ण महादेव का स्थापना दिवस 3 अगस्त को, हरिनाम कीर्तन व विशाल भंडारे का होगा आयोजन


बक्सर । जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत बड़का सिंहनपुरा गांव स्थित आपरूपी कामनापूर्ण महादेव मंदिर का स्थापना दिवस आगामी 3 अगस्त 2026 (सोमवार) को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।




आयोजन समिति के अनुसार 2 अगस्त 2026 (रविवार) को भव्य हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर भगवान शिव का गुणगान करेंगे। वहीं 3 अगस्त (सोमवार) को स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।




आयोजनकर्ता ऋषिकेश ओझा (त्यागी) ने बताया कि पवित्र सावन माह के शुभ अवसर पर यह धार्मिक आयोजन पूरे विधि-विधान और धूमधाम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है और सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शेखर ओझा (अध्यक्ष), छोटाली ओझा (निर्देशक), चुनमुन ओझा एवं बुचन ओझा सहित आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu