Ad Code

एबीवीपी बक्सर नगर इकाई का पुनर्गठन सम्पन्न, डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय बने नगर अध्यक्ष, विवेक पांडेय को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारी


बक्सर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बक्सर नगर इकाई का पुनर्गठन शुक्रवार को महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय परिसर में आयोजित जिला सदस्यता कार्यशाला सह नगर इकाई पुनर्गठन कार्यक्रम के दौरान सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह ने की, जबकि संचालन प्रियांशु शुभम ने किया।

कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने छात्र हित, राष्ट्र निर्माण, शिक्षा व्यवस्था और संगठन की कार्यशैली पर अपने विचार व्यक्त किए। जिला प्रमुख प्रो. डॉ. रवि प्रभात ने कहा कि एबीवीपी विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठनों में से एक है, जिसकी पहचान मजबूत संगठनात्मक संरचना, आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था और छात्रों की समस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्धता है।




नवनियुक्त नगर अध्यक्ष प्रो. डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय ने कहा कि एबीवीपी का उद्देश्य शिक्षा में राष्ट्रवादी सोच, भारतीय संस्कृति और स्वदेशी गौरव को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षा के व्यवसायीकरण का विरोध करते हुए क्षेत्रीय भाषाओं, स्थानीय ऐतिहासिक नायकों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहा है।

जिला संयोजक अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि एबीवीपी छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ती है तथा हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का विरोध करती है। उन्होंने परीक्षाओं में पारदर्शिता और उच्च शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर भी बल दिया। नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।




इसके बाद विभाग संयोजक अविनाश पांडेय ने सत्र 2026-27 के लिए नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें प्रो. डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय को नगर अध्यक्ष, पवन कुमार पाण्डेय को नगर उपाध्यक्ष तथा विवेक पांडेय को नगर मंत्री बनाया गया। वहीं हिमांशु कश्यप, संजीत यादव, ऋषि नंदन दुबे, सुमित कुमार तिवारी और काजल कुमारी को नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के लिए भी पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

कार्यक्रम के अंत में दुर्गेश पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर निर्भय ओझा, शुभांकित पांडेय, रोहित मिश्रा, गोल्डी मिश्रा सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu