Ad Code

पंचायतीराज मंत्री से मिले नियाजीपुर के मुखिया अजित यादव, पंचायत सरकार भवन सहित कई विकास योजनाओं की उठाई मांग



बक्सर । गुरुवार को बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत नियाजीपुर पंचायत के मुखिया सह युवा राजद नेता अजित यादव ने बिहार के पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश से मुलाकात कर पंचायत और दियारा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान चक्की पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कुंजन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी भी मौजूद रहे।




मुलाकात के दौरान अजित यादव ने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासनिक उदासीनता के कारण लंबित पड़े विकास कार्यों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। उन्होंने विशेष रूप से नियाजीपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग उठाई। इसके अलावा दियारा क्षेत्र की अन्य पंचायतों में भी विकास योजनाओं की गति तेज करने तथा जनप्रतिनिधियों के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।




इस दौरान आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संभावित परिसीमन, समय पर चुनाव कराने तथा पंचायत व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने से जुड़े सुझाव भी मंत्री के समक्ष रखे गए। अजित यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास और पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए सरकार को लंबित योजनाओं पर प्राथमिकता से कार्य करना चाहिए।

पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सभी मांगों पर सकारात्मक पहल करने और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu