बक्सर । डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल का शनिवार को स्थानीय विधायक राहुल सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मिली विभिन्न अव्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई। इस दौरान विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज, दवा, जांच और अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं से अवगत हुए।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल प्रबंधक एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने, मरीजों को समय पर इलाज एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक राहुल सिंह ने कहा कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल की जो भी कमियां सामने आई हैं, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चिकित्सकों की कमी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जल्द ही बिहार के स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है, ताकि क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments