Ad Code

दिल्ली महिला आयोग की विशेषज्ञ समिति में शामिल हुए बक्सर के अधिवक्ता अमन कुमार सिंह


बक्सर । जिले के बगेन थाना क्षेत्र अंतर्गत बराढी गांव निवासी एवं दिल्ली में कार्यरत अधिवक्ता अमन कुमार सिंह को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। दिल्ली सरकार के अंतर्गत कार्यरत दिल्ली महिला आयोग द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति (Expert Committee) की विधिक टीम (Legal Team) का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से बक्सर जिले में खुशी का माहौल है।





अमन कुमार सिंह जन शिक्षण संस्थान, बक्सर के फाउंडर चेयरमैन तथा वीर कुँवर सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष निर्मल सिंह के पुत्र हैं। विधि के क्षेत्र में उनकी सक्रियता, अनुभव और सामाजिक सरोकारों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। विशेषज्ञ समिति में शामिल होकर वे महिला अधिकारों की रक्षा, कानूनी सहायता तथा महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मामलों में अपनी भूमिका निभाएंगे।





इस अवसर पर अमन कुमार सिंह के पिता निर्मल सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बक्सर जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अमन ने अपनी मेहनत, लगन और कानूनी दक्षता के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्हें विश्वास है कि अमन महिला हितों की रक्षा और न्याय दिलाने के कार्य में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे बढ़ना चाहिए। अमन की यह उपलब्धि जिले के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उनकी नियुक्ति पर सामाजिक, शैक्षणिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu