Ad Code

बरसात में बढ़ा त्वचा रोगों का खतरा, बुधवार को बक्सर में उपलब्ध रहेंगे चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहन कुमार सिंह


बक्सर । बरसात के मौसम में उमस और नमी के कारण त्वचा संबंधी संक्रमण, एलर्जी, खुजली समेत कई तरह की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में त्वचा रोग से परेशान मरीजों के लिए राहत की खबर है। शहर के चरित्रवन कॉलेज गेट के समीप स्थित प्रकाश यूरो क्लिनिक में बुधवार को बिहार के सुप्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहन कुमार सिंह मरीजों को परामर्श देंगे।





क्लिनिक प्रबंधन के अनुसार डॉ. मोहन कुमार सिंह प्रत्येक बुधवार को पटना से बक्सर पहुंचकर मरीजों की जांच और उपचार करते हैं। बुधवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक क्लिनिक में मरीजों के लिए विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

डॉ. सिंह त्वचा, बाल और स्कैल्प से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का उपचार करते हैं। लगातार पिंपल्स या मुहांसे, त्वचा में खुजली व एलर्जी, बाल झड़ना, स्कैल्प की परेशानी, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन और लंबे समय से चल रही त्वचा संबंधी बीमारियों से परेशान मरीज विशेषज्ञ से परामर्श ले सकते हैं।





चिकित्सकों के अनुसार बरसात के मौसम में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से साफ-सफाई रखना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और संतुलित आहार लेना जरूरी है। धूप में निकलने से पहले एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी त्वचा की सुरक्षा में मददगार हो सकता है। किसी भी प्रकार की त्वचा संबंधी समस्या होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा या घरेलू उपचार करने के बजाय विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना बेहतर है।

क्लिनिक प्रबंधन ने बताया कि परामर्श अथवा अधिक जानकारी के लिए 6283182340 पर संपर्क किया जा सकता है। बुधवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मरीजों की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu