बक्सर । भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के निष्कासित जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय ‘विद्रोही’ द्वारा हाल में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश पदाधिकारियों को लेकर लगाए गए आरोपों पर संगठन की ओर से खंडन जारी किया गया है। प्रदेश सह-संयोजिका, क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने बयान जारी कर आरोपों को पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन बताया है।
संगठन की ओर से कहा गया कि जिला क्रीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों के संबंध में लगाए गए आरोपों के समर्थन में यदि कोई ठोस एवं प्रमाणिक साक्ष्य है, तो उसे मीडिया और प्रदेश के सक्षम पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए। बिना प्रमाण के इस तरह के आरोप लगाना अनुचित है।
बयान में स्पष्ट किया गया कि संबंधित व्यक्ति को उनके पूर्व आचरण के आधार पर पार्टी द्वारा पहले ही पदमुक्त किया जा चुका है। ऐसे में अब उनके द्वारा दिए जा रहे कथित इस्तीफे की कोई प्रासंगिकता नहीं रह जाती। संगठन ने कहा कि कथित इस्तीफे को आधार बनाकर प्रशासन अथवा प्रदेश पदाधिकारियों के संबंध में आरोप या टिप्पणी करना उचित नहीं है।
प्रदेश सह-संयोजिका ने कहा कि पूर्व में भी प्रशासन से जुड़े विषयों पर संबंधित व्यक्ति द्वारा विभिन्न प्रकार की टिप्पणियां की गई थीं। अब उसी क्रम में प्रदेश पदाधिकारियों को लेकर दावे और आरोप लगाए जा रहे हैं। तथ्यों और प्रमाण के अभाव में ऐसे आरोपों का कोई औचित्य नहीं है।
संगठन ने कहा कि तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर किसी भी विषय पर उचित मंच पर चर्चा के लिए वह सदैव तैयार है। हालांकि, बिना ठोस साक्ष्य के सार्वजनिक रूप से आरोप लगाकर भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास स्वीकार्य नहीं होगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments