Ad Code

भवन निर्माण विभाग के संवेदक बाबू लाल पांडेय का निधन, जिले में दौड़ी शोक की लहर


बक्सर । घनसोई थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी एवं भवन निर्माण विभाग के संवेदक बाबू लाल पांडेय (48 वर्षीय) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले एक वर्ष से लिवर रोग से पीड़ित थे और वाराणसी में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।






बाबू लाल पांडेय अपने मिलनसार स्वभाव, सामाजिक कार्यों और व्यवहार कुशलता के लिए जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।




श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष डॉ. शंशांक शेखर, जन सुराज पार्टी के नेता अभिषेक पांडेय, पंडित धन जी पांडेय, मुक्तेश्वर शास्त्री, बजरंगी सिंह 'भक्कू' उर्फ अजय सिंह सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

बता दें कि उनके भाई पुतुल पांडेय जैविक खेती से जुड़े हैं तथा डुमरांव फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के निदेशक के रूप में कृषि क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu