Ad Code

बसपा ने ब्रह्मपुर विधानसभा की समीक्षा बैठक कर संगठन विस्तार पर दिया जोर



बक्सर । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) बक्सर के तत्वावधान में शनिवार को जिला अतिथि गृह, बक्सर में ब्रह्मपुर विधानसभा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महावीर यादव ने की। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।



बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय प्रदेश पदाधिकारी बिहार प्रदेश श्रीकांत साहेब उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश के मुख्य जोन प्रभारी बलिराम प्रसाद एवं जोन प्रभारी हरिहर मेहरा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत के साथ हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष महावीर यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सेक्टर स्तर तक संगठन का विस्तार जरूरी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।





मुख्य अतिथि श्रीकांत साहेब ने ब्रह्मपुर विधानसभा के सभी सेक्टरों में सेक्टर कमेटियों का गठन शीघ्र पूरा करने का निर्देश देते हुए विधानसभा के पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर जिला महासचिव हरी प्रसाद, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामसनेही पासवान, ब्रह्मपुर विधानसभा प्रभारी रविंद्र यादव, बबन यादव, उमाशंकर पासवान, सत्येंद्र यादव, मुना यादव सहित ब्रह्मपुर विधानसभा समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu