बक्सर । शहर के नई बाजार की रहने वाली गार्गी राय ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। गार्गी ने ऑल इंडिया रैंक 25,061 प्राप्त की है, जिससे उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की प्रबल संभावना है।
गार्गी राय, नई बाजार निवासी डॉ. उमेश राय की पुत्री एवं मुकुल राय की भतीजी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर रामानुज स्टडी प्वाइंट के निदेशक आनंद पांडेय ने गार्गी राय को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि गार्गी आगे चलकर एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments