बक्सर । बक्सर डाक मंडल के कार्य निष्पादन एवं व्यवसायिक उपलब्धियों की समीक्षा को लेकर ब्रह्मपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस), संबंधित उप मंडलीय प्रधानों एवं उनकी टीमों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता सहायक निदेशक (एफएस) शंभू कुमार ने की। उन्होंने विभागीय योजनाओं, विभिन्न डाक उत्पादों के व्यवसाय, वित्तीय सेवाओं तथा जनसेवा की गुणवत्ता की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और डाक व्यवसाय के विस्तार पर विशेष बल दिया।
बैठक में कुमारी सरिता ने भी अपने विचार रखते हुए विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने तथा सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस दौरान निरीक्षक डाक (व्यवसाय विकास) राजीव कुमार ने डाक विभाग के विभिन्न उत्पादों एवं सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार, नए ग्राहकों को जोड़ने और व्यवसाय वृद्धि के लिए ग्रामीण डाक सेवकों एवं अधिकारियों को प्रेरित किया।
बैठक में प्रतिभागियों के साथ संवाद स्थापित कर क्षेत्रीय चुनौतियों एवं उनके समाधान पर भी विस्तृत चर्चा की गई। अंत में सभी अधिकारियों एवं ग्रामीण डाक सेवकों ने विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति, उत्कृष्ट ग्राहक सेवा तथा बक्सर डाक मंडल के समग्र प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments