बक्सर । जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत एकौना गांव के प्रतिभाशाली छात्र अंशुमान राय ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वरिष्ठ नागरिक जलधारी राय के पौत्र तथा शिक्षक दंपत्ति मनोज राय एवं अंजू पांडेय के पुत्र अंशुमान ने 720 में से 593 अंक प्राप्त करते हुए 99.36 परसेंटाइल हासिल किया। इस उपलब्धि के आधार पर उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर 12,320वीं रैंक तथा सामान्य वर्ग में 4,967वीं श्रेणी रैंक प्राप्त हुई है।
विषयवार प्रदर्शन में अंशुमान ने जीव विज्ञान में 99.52, भौतिकी में 99.04 तथा रसायन विज्ञान में 98.77 परसेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इससे पहले भी वह सीबीएसई 10वीं परीक्षा में 91.6 प्रतिशत तथा 12वीं में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक क्षमता साबित कर चुके हैं।
अंशुमान की सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय प्रबुद्धजनों ने कहा कि उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
भाजपा नेता मुना राय कौशिक ने अंशुमान को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि अंशुमान भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे।
वहीं प्रतिष्ठित व्यवसायी सुनील राय ने कहा कि एकौना गांव के छात्र लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। अंशुमान की नीट में सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि गांव के विद्यार्थी भी मेहनत और लगन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने अंशुमान और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments