Ad Code

बक्सर में युवा संसद की शुरुआत, विधायक आनंद मिश्रा बने चीफ एडवाइजर; जुलाई में होगा राष्ट्रीय आयोजन


बक्सर । युवाओं की राजनीतिक, सामाजिक एवं नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बक्सर में युवा संसद कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा को युवा संसद का चीफ एडवाइजर नियुक्त किया गया।



कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता देखने को मिली। युवाओं ने लोकतंत्र, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों में गहरी रुचि दिखाई। आयोजकों ने बताया कि युवा संसद का उद्देश्य युवाओं को संसदीय प्रक्रियाओं, नीति निर्माण और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार करना है।

युवा संसद के बिहार संसद निदेशक ने बताया कि आगामी जुलाई 2026 में राष्ट्रीय स्तर का एक भव्य आयोजन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से युवा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि यह मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने का अवसर प्रदान करेगा।





इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए को को-कन्वेनर (Co-Convenor) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभिषेक कुमार मिश्रा ने कहा कि युवा संसद युवाओं को लोकतंत्र, नीति निर्माण और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का एक सशक्त मंच उपलब्ध कराएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से युवाओं में जागरूकता बढ़ेगी और वे समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अधिक सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया तथा कहा कि युवा शक्ति ही देश के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। युवा संसद जैसे आयोजन युवाओं को अपनी सोच, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक दृष्टिकोण को विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu