Ad Code

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को सफल बनाने पर मंथन, बक्सर में वेंडरों के साथ हुई समीक्षा बैठक


बक्सर । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता (एक्सक्यूटिव इंजीनियर) सूर्य प्रकाश सिंह ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न सोलर वेंडरों और कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।




बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने, योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा इसके क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने कहा कि योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना आम लोगों को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके सफल संचालन के लिए विभाग और वेंडरों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।






बैठक में उपस्थित कनक सोलर एनर्जी के प्रतिनिधि राजन कुमार तिवारी ने सोलर ऊर्जा के पर्यावरणीय लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि घरों की छतों पर लगाए जाने वाले सोलर पैनल तापमान को कम करने में भी सहायक होते हैं। उन्होंने बताया कि एक सोलर पैनल का प्रभाव लगभग 10 बड़े पौधों के बराबर तापमान नियंत्रण में मददगार माना जा सकता है।

बैठक में विभिन्न सोलर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे और योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर विचार साझा किए। अधिकारियों ने लोगों से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त करने और इसका लाभ उठाने की अपील की।

योजना से संबंधित विस्तृत एवं निःशुल्क जानकारी के लिए इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 7488681966 पर संपर्क कर सकते हैं।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu