Ad Code

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विधि महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


बक्सर । विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण अली अलवर्ट ने की, जबकि संचालन एवं नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी मंगल सिंह ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव सह सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. कृष्ण अली अलवर्ट एवं कार्यक्रम पदाधिकारी मंगल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।




मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वर्ष 1987 में तंबाकू सेवन से होने वाली मौतों को रोकने तथा इसके खिलाफ प्रभावी नीतियों की वकालत के उद्देश्य से विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित किया था। उन्होंने कहा कि तंबाकू से जुड़ी बीमारियों, जैसे कैंसर, हृदय रोग एवं फेफड़ों की गंभीर बीमारियों के कारण विश्वभर में प्रतिवर्ष 80 लाख से अधिक लोगों की मौत हो जाती है।

उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है, जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में भी बाधा उत्पन्न करती है। इसलिए युवाओं को तंबाकू और अन्य नशे की आदतों से दूर रहना चाहिए।






प्राचार्य डॉ. कृष्ण अली अलवर्ट ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस का उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति इस घातक लत का शिकार न बने। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में जागरूकता फैलाने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक उपेंद्र कुमार सिंह, मदन सिंह, अधिवक्ता हरेंद्र कुमार सिंह, महाविद्यालय कर्मी जगन्नाथ राम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उपस्थित छात्रों में साजिद खान, रविरंजन तिवारी, अनन्या कुमारी, गीता कुमारी एवं अजमेरी खातून प्रमुख रूप से शामिल थीं। कार्यक्रम का समापन तंबाकू मुक्त समाज के संकल्प के साथ हुआ।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu