Ad Code

दबंगों ने कानून को दिया चुनौती,युवक को घर से घसीटकर किया अगवा, बेरहमी से पिटाई का आरोप, CCTV फुटेज आने के बाद मचा हड़कंप



बक्सर । जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट एवं कथित अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पीड़ित युवक ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर कई लोगों पर घर से जबरन उठाकर ले जाने, रातभर बंधक बनाकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना का कथित CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस सम्बंध में राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की कार्यवाई शुरू कर दी गई है,हालांकि, पुलिस की जांच में यह बात मालूम चला है कि पीड़ित और आरोपी पक्ष एक दूसरे के पूर्व परिचित हैं, थानाध्यक्ष ने कहा कि पैसों के लेनदेन को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्यवाई होगी।



वही पीड़ित राहुल कुमार,पिता- सरोज कुमार सिंह,ग्राम- सिमरिया ने राजपुर थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उसने कुछ माह पूर्व पंजाब नेशनल बैंक से 9 लाख 90 हजार रुपये का लोन लिया था। जिसमे सिर्फ 7 लाख रुपए ही मिले, बाकी के 2 लाख 90 हजार रुपए के लिए बैंक कर्मियों द्वारा परेशान किया जाने लगा। पीड़ित राहुल कुमार के अनुसार जब बकाया राशि नहीं मिली तो उसने ऑनलाइन RTI के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शिकायत वापस लेने के लिए हरपुर निवासी निरज सिंह,पिता- वीरेंद्र सिंह, चौसा गोला निवासी उमेश सिंह तथा निखिल राय उर्फ सौरभ द्वारा धमकी दी जाने लगी। पीड़ित के मुताबिक 15 मई 2026 को चौसा स्थित बैंक शाखा में बातचीत के दौरान उसे पैसे लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन उसी रात दबंग आरोपितों ने कथित रूप से तियरा में पीड़ित को घर से बुलाकर जबरन घसीटते हुए बैलेनो कार में बैठा लिया। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।





पीड़ित राहुल कुमार ने आरोप लगाया है कि उसे बक्सर ले जाकर एक गोदाम में रातभर बांधकर पीटा गया तथा उसका वीडियो भी बनाया गया। पीड़ित का कहना है कि सुबह बेहोशी की हालत में उसे गंगा किनारे छोड़ दिया गया और किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित ने थाना से अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के साथ CCTV फुटेज, ऑडियो रिकॉर्डिंग एवं अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराने की बात कही गई है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu