Ad Code

बक्सर के आशुतोष मिश्रा का अंतरराष्ट्रीय चयन, मलेशिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व


बक्सर । जिले के प्रतिभाशाली छात्र आशुतोष मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। वर्तमान में डी.वाई. पाटिल संस्थान पुणे के छात्र आशुतोष का चयन अंतरराष्ट्रीय छात्र कार्यक्रम के तहत किया गया है।


मूल रूप से बक्सर के दहिवर गांव निवासी आशुतोष मिश्रा का चयन 3 से 8 अप्रैल तक चली सात दिवसीय चयन प्रक्रिया के बाद हुआ। यह कार्यक्रम मलेशिया के प्रतिष्ठित INTI विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित किया गया था।





उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आशुतोष को मलेशिया में आयोजित होने वाले विशेष शैक्षणिक एवं छात्र विकास कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिला है। इस मंच पर वे भारतीय शिक्षा प्रणाली और छात्र विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत करते हुए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आशुतोष की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे बक्सर जिले में खुशी की लहर है। यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu