Ad Code

NH-922 जाम मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 नामजद पर FIR दर्ज; जानिए कौन है अभियुक्त!


बक्सर । औद्योगिक थाना क्षेत्र के साहोपाड़ा के समीप NH-922 पर सड़क हादसे के बाद हुए जाम मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। औद्योगिक थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।





पुलिस के अनुसार नामजद अभियुक्तों में अंकुर पाण्डेय (पिता- शेखर पांडेय), अमित पांडेय (पिता- गुड्डू पांडेय), धर्मेंद्र राम (पिता- मुनि राम), प्रतीक पांडेय (पिता- राकेश पांडेय), राकेश पांडेय (पिता- बालेश्वर पांडेय), तेजनारायण पांडेय (पिता- अवधेश पांडेय), बिमलेश पांडेय (पिता- स्व. ललन पांडेय), राजकिशोर पांडेय (पिता- विद्यानन्द पांडेय), कल्लू पांडेय (पिता- छट्ठू पांडेय), ओमप्रकाश राम (पिता- सुरेंद्र राम), सभी निवासी ग्राम साहोपाड़ा, औद्योगिक थाना तथा अमन कुमार (पिता- शंकर पासवान), निवासी चुरामनपुर, थाना औद्योगिक शामिल हैं।

गौरतलब है कि साहोपाड़ा निवासी 40 वर्षीय मुकेश पांडेय की अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को NH-922 पर रखकर सड़क जाम कर दिया था। इस दौरान टायर जलाकर और बांस-बल्ला लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग को घंटों तक पूरी तरह बाधित रखा गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।





औद्योगिक थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क जाम करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क जाम करना कानूनन अपराध है।

 ऐसे जाम के कारण कई मरीज, एंबुलेंस, परीक्षार्थी और अन्य जरूरी कार्य से जा रहे लोगों को गंभीर परेशानी होती है। अपनी मांगों को शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से प्रशासन के समक्ष रखें। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu