बक्सर । दिल्ली और बक्सर के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव भेजा है।
प्रस्ताव में दिल्ली–बक्सर रेल मार्ग पर चलने वाली प्रमुख ट्रेनों—संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 12394 और विक्रमशिला एक्सप्रेस 12368—के ठहराव और आवागमन व्यवस्था को और बेहतर बनाने का आग्रह किया गया है। खासतौर पर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का बक्सर स्टेशन तथा विक्रमशिला एक्सप्रेस का रघुनाथपुर स्टेशन पर सुविधाजनक संचालन सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
डॉ. पंकज कुमार सिंह ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि इन ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्री नियमित रूप से दिल्ली और बक्सर के बीच सफर करते हैं। ऐसे में यदि इन स्टेशनों पर ठहराव व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाता है, तो लोगों को काफी राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुरक्षित व सुगम हो सकेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, बल्कि आम लोगों की दैनिक यात्रा को आसान बनाते हुए विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments