बक्सर । जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मठिला गांव के बधार स्थित नहर के पईन में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया।
पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव पर लाल रंग का टी-शर्ट और काले रंग का लोवर पैंट पाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि शव लगभग एक दिन पुराना है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जो साक्ष्य जुटाने में जुटी है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
कोरानसराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments