बक्सर । शिक्षा एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्यरत आकाश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने संस्थान के विकास एवं बेहतर सेवाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। संस्थान द्वारा बक्सर एवं आरा के लिए योग्य एवं अनुभवी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जारी भर्ती सूचना के अनुसार रिसेप्शनिस्ट, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, नर्सिंग ट्यूटर, अकाउंटेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) एवं बस चालक के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पद के लिए MBA अथवा समकक्ष डिग्री, नर्सिंग ट्यूटर के लिए B.Sc Nursing / M.Sc Nursing, अकाउंटेंट के लिए B.Com / M.Com तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 12वीं उत्तीर्ण अथवा स्नातक योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं संस्थान की बस सेवा के लिए अनुभवी चालक की भी आवश्यकता बताई गई है।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार सभी पदों के लिए न्यूनतम एक वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे अथवा CV मोबाइल नंबर 9229631858 पर भेज सकते हैं। संस्थान की ओर से युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने करियर को नई दिशा दे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments