Ad Code

आग प्रभावित परिवारों के बीच रेड क्रॉस ने बांटी राहत सामग्री, लोगों को किया जागरूक



बक्सर । जिले के दलसागर पंचायत अंतर्गत गगोरा गांव में आग लगने से प्रभावित परिवारों के बीच मंगलवार को रेड क्रॉस सोसाइटी बक्सर द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान पीड़ित परिवारों को बर्तन, तिरपाल, बाल्टी एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।



मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि गर्मी एवं तेज हवा के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि सुबह के समय ही खाना बना लें तथा खाना बनाने के बाद चूल्हे में बची आग को पानी डालकर पूरी तरह बुझा दें। साथ ही घर में हमेशा पानी से भरी बाल्टी रखने एवं तेज हवा चलने के दौरान खाना नहीं बनाने की सलाह दी। उन्होंने छोटे बच्चों को लगातार पानी पिलाते रहने पर भी जोर दिया।




वहीं आपदा प्रभारी राजीव सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि धूम्रपान करने के बाद जलती वस्तुओं को इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग समय सीमा से पहले भोजन तैयार कर लें तथा घर में उपयोग होने वाले गैस सिलेंडर का रेगुलेटर नीचे से बंद रखना सुनिश्चित करें। साथ ही लू के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की। इस अवसर पर सहायक अवधेश जी, ग्रामीण एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu