बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर में कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्याय का स्वागत समारोह सह “सृजन साथी अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मपुर के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष राजू वर्मा ने दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की अगुवानी कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम का आयोजन किसान प्रकोष्ठ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जलील अहमद के आवास पर किया गया, जहां भारी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्याय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के सदस्य बनकर सबसे पहले संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के बल पर ही आने वाले दिनों में जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जा सकेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय, डॉ. सत्येंद्र ओझा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला देवी, युवा अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय, अजय ओझा, तारकेश्वर पाठक, लालबाबू मिश्रा, आमना कमाल समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments