बक्सर । जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक 22 वर्षीय नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी शिवपूजन राजभर के घर बारात आई थी, जहां मनोरंजन के लिए वधू पक्ष की ओर से नर्तकी को बुलाया गया था। देर रात तक कार्यक्रम चलने के बाद जब नर्तकी वापस लौटने की तैयारी कर रही थी, तभी गांव के कुछ युवकों ने उसे जबरन उठा लिया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे गांव से बाहर बधार में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी उसे अचेत अवस्था में वहीं छोड़कर फरार हो गए। शनिवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने युवती को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। होश में आने के बाद पीड़िता ने गांव के कुछ युवकों पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments