Ad Code

भाजपा नेता विजय मिश्रा के दमदार स्वागत से गूंजा नया भोजपुर का इलाका,गाजे बाजे के बीच स्वागत में चांदी का शिवलिंग से अभिभूत हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी


बक्सर । आरा-बक्सर एमएलसी उपचुनाव की सरगर्मियों के बीच रविवार को नया भोजपुर का महाराजा कोठी इलाका उस समय राजनीतिक उत्साह से सराबोर हो उठा, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता सह दूरसंचार सलाहकार समिति (पटना सर्किल) के सदस्य विजय कुमार मिश्रा ने अपने दमदार नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का ऐतिहासिक स्वागत किया।


हाईवे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी, दर्जनों ट्रैक्टरों का काफिला, घोड़ों की अगुवाई और गाजे-बाजे की गूंज—पूरा माहौल किसी उत्सव से कम नहीं था। जैसे ही संजय सरावगी का काफिला पहुंचा, विजय मिश्रा ने चांदी का शिवलिंग, अंगवस्त्र और फूलमाला भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस भव्य स्वागत से प्रदेश अध्यक्ष भी गदगद नजर आए और उन्होंने खुले दिल से विजय मिश्रा व उनकी टीम की सराहना की।

स्वागत के बाद भाजपा नेता विजय मिश्रा ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी स्पष्ट प्राथमिकताएं रखीं। उन्होंने नई सरकार से बुनियादी ढांचे, कृषि और युवाओं के रोजगार के क्षेत्र में ठोस पहल की मांग करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर जोर दिया।




प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विजय मिश्रा के संगठनात्मक कौशल और जनसंपर्क की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ऊर्जावान नेतृत्व के बल पर ही पार्टी हर चुनाव में विजय का परचम लहराती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एमएलसी उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा किसान नेता मनोज सिंह, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पिंकी पाठक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में विजय मिश्रा की सक्रियता और नेतृत्व की छाप साफ तौर पर देखने को मिली, जिसने इसे एक यादगार राजनीतिक आयोजन बना दिया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu