बक्सर । कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त रुख अपनाते हुए एसपी शुभम आर्य ने तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात एसपी खुद सड़कों पर उतरकर विभिन्न थानों की औचक जांच करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान ओ.डी. ड्यूटी और गश्ती व्यवस्था में गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता सामने आई। कई पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति उदासीन पाए गए और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करते दिखे।
इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए टाउन थाना के पीटीसी अमरजीत कुमार, नया भोजपुर थाना के अवर निरीक्षक नजरूल हक और औद्योगिक थाना के अवर निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उन्हें केवल जीवन-यापन भत्ता मिलेगा।
इसके अलावा जिन अन्य पुलिसकर्मियों की कार्यशैली संदिग्ध पाई गई, उनसे भी जवाब-तलब किया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments