Ad Code

धूमधाम से मनाया गया मानवाधिकार स्थापना दिवस, एकजुटता का दिया गया संदेश


बक्सर । मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय की स्थापना दिवस के अवसर पर मानवाधिकार कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गाजीपुर जिला अध्यक्ष डॉ. कमल खान और बक्सर अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने संयुक्त रूप से केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि मानवाधिकार संगठन पिछले 43 वर्षों से देशभर में सामाजिक न्याय की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण, महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण जैसे कई क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि बक्सर में भी संगठन ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनमें पिछले वर्ष तनुश्री दत्ता की अध्यक्षता में आयोजित “बक्सर आइकॉन अवार्ड” प्रमुख है। वहीं, चंकी पांडे द्वारा उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जाना भी संगठन की उपलब्धियों में शामिल है।



वहीं, डॉ. कमल खान ने कहा कि गाजीपुर में भी मानवाधिकार संगठन लोगों के अधिकारों की रक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर विश्वनाथ, सुष्मिता, रविंद्र, भूलेश्वरी, शिल्पी कुमारी, पुष्पा, रेखा मीणा, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, अरुण कुमार, अरुण कुमार सिंह, सोनम कुमारी, तरन्नुम कुमारी, प्रदीप राय समेत कई लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...





 




Post a Comment

0 Comments

Close Menu