बक्सर । पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में गुरुवार को सीबीआई की दिल्ली टीम बक्सर सेंट्रल जेल पहुंची। यहां बंद आरोपी संजय राय को न्यायालय से रिमांड पर लेकर टीम दिल्ली रवाना हो गई। बताया जाता है कि आरोपी संजय राय उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमानियां थाना क्षेत्र के मतसा गांव का रहने वाला है। वह शराब तस्करी के एक मामले में पिछले कुछ दिनों से बक्सर सेंट्रल जेल में बंद था।
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई जांच में ऐसे कई अहम साक्ष्य मिले हैं, जिनसे हत्याकांड में उसकी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। इसी आधार पर एजेंसी ने उसे रिमांड पर लिया है। सीबीआई टीम के जेल पहुंचने के बाद सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई थी।
गौरतलब है कि 6 मई को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में 42 वर्षीय चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना बंगाल चुनाव परिणाम आने के दो दिन बाद हुई थी। जानकारी के मुताबिक, 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
इधर, आरोपी संजय राय को 11 मई को बक्सर जिले की राजपुर पुलिस ने यूपी सीमा से सटे सायर घाट इलाके से गिरफ्तार किया था। रूटीन जांच के दौरान पुलिस ने उसके पास से पांच लीटर शराब बरामद की थी। इसी मामले में उसे जेल भेजा गया था।
वहीं, बंगाल एसटीएफ ने भी 10 मई की रात बक्सर जिले में छापेमारी की थी। टीम ने नावानगर निवासी मयंक मिश्रा और सिकरौल के विक्की मौर्य को हिरासत में लेकर कोलकाता रवाना हुई थी। मामले को लेकर सीबीआई और बंगाल एसटीएफ लगातार जांच में जुटी हुई हैं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments